गयाजी- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोंढ़ा गैंग के बदमाश गिरफ्तार, छह सोने की चेन बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया पुलिस ने चैन छिनतई की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंढ़ा गैंग के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई महिला से चैन छिनतई की घटना के आरोपी के रूप में हुई है।

सिटी एसपी अभिनव ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी मोड़ के समीप एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से कुल छह सोने की चेन बरामद की हैं। बरामद चेन के संबंध में पुलिस जांच कर रही है कि वे किन-किन घटनाओं से जुड़ी हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के कोंढ़ा गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

बाईट – अभिनव कुमार सिटीएसपी गया
रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
गयाजी

Join us on: