रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गयाजी । अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशों पर आज गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से अयोध्या के श्रीराम मंदिर से रामलला के चरणों के चढावा चोरी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन निकाला।
प्रदर्शन राजेंद्र आश्रम, दिग्गी तालाब, शहीद भगत सिंह मोड़, कोईरीबाड़ी होते गयाजी समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंच कर जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झूना ने किया, प्रदर्शन कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र कुमार निराला, अशोक कुमार भारती, अर्जुन प्रसाद, सैफुल इस्लाम, मोहम्मद नवाब अली, अनिल कुमार पासवान, मदीना खातून, पूनम कुमारी, अंशु सिन्हा, बृजेश राय, मोहम्मद ताज उद्दीन, शिवनाथ प्रसाद, चंदन कुशवाहा, रवीन्द्र कुमार सिंह, परशुराम सिंह, अख़लद,युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, मोहम्मद कमरू, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान,इंटक के टिंकू गिरी, अरुण पासवान, शिव नाथ निराला, महेंद्र प्रसाद, शंकर कुमार, राम भवन कुमार, नवल किशोर शर्मा,md नसीम आदि ने कहा कि विश्व के सनातनीयों के आस्था, विश्वास का केंद्र बिंदु अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढावा को ट्रस्ट के लोगों द्वारा सी सी टी वी कैमरा बंद कर 40 दोनों मे 70 बार रुपया, सोना, चांदी, जवाहरात आदि की चोरी करने की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है।
नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी चढावा चोरी के उजागर होने तक चरणबद्ध आंदोलन गयाजी से अयोध्या तक जारी रखेगी, तथा इसमें शामिल सभी सफेदपोश को उजागर करा कर रहेगी।
नेताओं ने सरकार से श्री राम मंदिर तीर्थयात्रा ट्रस्ट को भंग करने, इसमें शामिल भाजपा, आर एस एस के लोगों को निकाल बाहर कर पहले की तरह साधु, महात्माओं को रखने, चंपत राय, अनिल मिश्र तथा गोपाल गिरी को गिरफ्तार करने, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ने आदि मांगों को अविलंब पूरा कराने की मांग की है।
प्रदर्शन समाप्ति के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, गया जी से मिलकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
नेताओं ने कहा कि मोक्ष, ज्ञान , भगवान विष्णु, बुद्ध की धरती गयाजी में लगातार आंदोलन जारी है, आगे भी संपूर्ण जिला में श्रीराम मंदिर चढावा उजागर करवाने हेतु रथ के माध्यम से जनजागरण कर अयोध्या तक आंदोलन को ले जाने का संकल्प दोहराया ।




