थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया। शहर के जय प्रकाश झरना के समीप गुरुवार को एक थार वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो पर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और आक्रोशित लोगों ने थार वाहन में तोड़फोड़ कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सिटी एसडीपीओ सरोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट – – अभिषेक कुमार
गया

Join us on: