रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!
अररिया: जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 325 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो वाहन, एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।
एसडीपीओ ने बताया कि 16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4:20 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कुर्साकांटा बाजार स्थित स्टेट चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान BR11BT7637 नंबर की उजले रंग की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे प्लास्टिक के 9 बोरों से कुल 325 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही आरोपी के पास से रियलमी कंपनी का एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. समीम (47 वर्ष), पिता–मो. लहेरी, निवासी फलका बाजार वार्ड संख्या-11, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
इस मामले में कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 120/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट :अररिया सीडीपीओ सुशील कुमार
अररिया अरुण कुमार
Mob 7004673633/9931642444/9471678129



