रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!
– लखीसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला निवासी कविता कुमारी के रूप में हुई है। आशंका है जा रही है कि महिला मोबाइल से बातचीत करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला का क्षत-विक्षत शव मालगाड़ी के अंदर फंसा रहा। जिसके बाद सूचना मिलते ही किऊल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को यादगार के अंदर पटरी से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया। साथ ही आधार कार्ड भी बरामद किया गया। जिससे महिला की पहचान स्थापित हुई। फिलाहाल रेल पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों से संपर्क में जुटी है।




