पटना से शंखनाद के लिये अमित कुमार की रिपोर्ट!
-पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी रविश उर्फ़ बीसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है…6 जुलाई को रविश और उसके साथियो ने बंटी को पटना जंक्शन के पास से अपहरण किया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी…बंटी की लाश एक सप्ताह बाद बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थानाक्षेत्र से पुलिस ने बरामद की थी, जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बंटी की बर्बरतापूर्ण हत्या कर शव के बर्बरता करते हुये तेजाब से जला कर साक्ष्य मिटाने की भरपूर कोशिश की थी, इस मामले में
परिवार वालो ने रविश को नामजद किया था…रविश पटना जंक्शन के पास शराब और देह व्यापार के धंधे से जुड़ा अपराधी बताया जाता है…
पुलिस के अनुसार आज सुबह रविश के ठिकाने पर जब पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में वो जख़्मी हो गया. उसके दाहिने पैर में गोली लगी है…जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल ले गई है!



