:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना में तैनात एएसआई अंजनी कुमार सिंह का ओडी में अर्धनग्न हालत में किसी फरियादी से बातचीत करने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। राजद के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। इस वायरल वीडियो में एक एएसआई तौलिए में एक फरियादी से केस से संबंधित जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेते दिख रहे हैं। उनके बगल में एक पुलिसकर्मी भी वर्दी में बैठा दिख रहा है।
एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि वह शौचालय जा रहे थे तभी नालंदा के कुछ लोग आए हुए थे और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया था और वह इनका नाम लेकर थाना में खोज रहे थे। यह इसी रास्ते से शौचालय जा रहे थे, तभी उन्होंने अपना नाम और हल्ला सुनकर उसी अवस्था में वहां पहुंच गए और उन लोगों को बिना रोके हुए उनका एफआईआर कॉपी, मोटरसाइकिल के ऑनर बुक की कॉपी और आधार कार्ड रिसीव किया और फिर शौचालय चले गए लेकिन इसी दौरान थाने पहुंची हुई एक महिला शिक्षिका ने उनका वीडियो बना लिया, मामला टाटा शहर से जुड़ा था उन्होंने उसे वहां एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा था लेकिन महिला ने जानबूझकर उनका वीडियो बनाया और उसे वायरल किया है। वीडियो 2 मिनट का है, नालंदा से जो लोग आए हुए थे उनका मोटरसाइकिल चोरी हो गया था और उसकी बरामदगी हो गई थी, जिसे उन्होंने फोन किया था और थाने बुलाया था वह लोग नालंदा से यहां पहुंचे थे तो इन्होंने उसे बिना रोके तुरंत उसका काम किया।
वहीं ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।




