रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार
खुलेआम शराब पार्टी और फायरिंग करते चार युवक गिरफ्तार, पब्लिक की सूचना से बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार गाड़ी से पहुंचे थे युवक, मौके से 7.65 एमएम के चार खोखे, शराब की बोतल और पांच मोबाइल बरामद
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौडेगा नासी बांध पर खुलेआम शराब पार्टी करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों एवं महाल चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े संगठित अपराध की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की शाम सूचना मिली कि नौडेगा से सलहा जाने वाली कच्ची नासी बांध पर 7-8 युवक शराब पीते हुए फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से चार युवकों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान सलहा निवासी अरविंद कुमार, रोसड़ा निवासी अशोक कुमार यादव तथा वारिसनगर के भादोघाट निवासी प्रिंस कुमार और दिलखुश कुमार चौधरी के रूप में हुई। पूछताछ में अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि सभी लोग थार गाड़ी से आए थे और शराब पीने के बाद फायरिंग की थी।
पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम के चार खोखे, रॉयल ग्रीन शराब की खाली बोतल, तीन डिस्पोजल ग्लास, पानी और थम्स अप की खाली बोतल, सिगरेट का खाली पैकेट बरामद किया। वहीं BR01JE4599 नंबर की थार गाड़ी, उसकी चाबी, पांच मोबाइल फोन और एक जोड़ी चप्पल भी जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट
1, बासुकीनाथ झा, एसडीपीओ बेनीपुर




