रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बीघा (कल्याणपुर) गांव में 12 कट्ठा जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान गणेश यादव के 28 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। गोली उनके बाएं पैर के घुटने के पास लगी है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया।
इथाइल युवक का भाई एक कौशल कुमार और राजन कुमार परिजनों ने कहा कि गणेश यादव ने जमीन खरीदने के लिए सुहावन सिंह को 15 लाख रुपये दिए थे, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उनका दावा है कि आरोपी से पिस्तौल छीनकर पुलिस को दी गई थी और आरोपी को भी पकड़ लिया गया था, लेकिन पुलिस न तो हथियार अपने साथ ले गई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर गोली चला दी, जिससे रौशन कुमार घायल हो गए।
वहीं, दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गणेश यादव ने जमीन के एवज में रुपये दिए थे, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि संबंधित प्लॉट उपलब्ध नहीं है और दूसरा प्लॉट दिया जाएगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दूसरे पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी, जिससे रौशन कुमार के बाएं पैर में गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष ने परिजनों के इस आरोप को खारिज किया कि पुलिस को पिस्तौल सौंपी गई थी या आरोपी को पकड़कर छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप निराधार हैं। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



