मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर, कटरा पीपापुल पर वाहनों का परिचालन बंद!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

लगातार हो रही बारिश से बिहार के नदियों के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि. वही मुजफ्फरपुर के बागमती नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से ग्रामीणों में दहशत है. बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से कटरा प्रखंड स्थित कटरा पीपापुल पर वाहनों का आवागमन ठप हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पर रहा है. पानी पूरी तरह पिपापुर के दोनो अप्रोच मार्ग पर लगभग 3 से 4 फूट तक फैल चुका है. हालाकि स्थानीय लोगो की माने तो पानी अभी ठहरा हुआ है. लेकिन जिस तरह से बागमती नदी में उफान देखने को मिल रहा है, ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो में संभावित बाढ़ का खतरा भी देखा जा सकता है.

आपको बता दें की हर साल बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित हो जाते है. हालाकि प्रशासन की माने तो संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तैयारी की जा रही.

कटरा पीपापुल कई पचायतो को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मुख्य मार्ग है. ऐसे में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह कटरा पीपापुल पर दो चक्का, तीन चक्का और चार चक्का वाहनों के रोक के बाद लोगो की परेशानी तो बढ़ी है, हालाकि राहत वाली जानकारी यह है की नदी के जलस्तर में सुबह से ठहरा हुआ है.

तस्वीरों में देखिए कैसे एक स्थानीय बुजुर्ग पानी से भरे बागमती नदी पर बने पीपापुल पार करने को मजबूर है, यह तस्वीर बताती है की क्या वाकई में बिहार में विकास हुआ है या फिर चुनाव के दौरान नेताओ द्वारा की कई झूठे वादों की पोल खोलती है यह तस्वीर.

वीडियो – विजुअल

Join us on: