अरवल- उत्पाद विभाग की हिरासत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

अरवल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है उत्पाद विभाग की हिरासत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि अनिल कुमार को शराब पीने के आरोप में उत्पाद विभाग ने हिरासत में लिया था हिरासत के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया परिजनों का आरोप है कि हिरासत में अनिल कुमार के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Join us on: