वायनाड हादसा: मृतक के घर पहुंचे विधायक, परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता का दिया भरोसा!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

सुपौल :- केरल के वायनाड जिले में बीते मंगलवार को हुए भूस्खलन हादसे में सहरसा जिले के सरडीहा पंचायत अन्तर्गत बलथी गांव निवासी बिकास कुमार सिंह की हुई दर्दनाक मौत की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के कर्तव्यनिष्ठ विधायक संजय कुमार सिंह बलथी गांव पहुंचे जहां मृतक बिकास के घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक संजय सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बलथी निवासी बिनय भूषण सिंह जी के पुत्र, स्वर्गीय बिकास कुमार सिंह जी का केरल के वायनाड जिले में हुए दुखद भूस्खलन हादसे में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत मर्मांतक एवं हृदयविदारक है। आज उनके पैतृक आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार हमारे रिश्तेदार भी हैं इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही मैंने शव को केरल के वायनाड से सकुशल घर लाने के लिए जिलाधिकारी सहरसा से संपर्क किया था, जिसके बाद जिलाधिकारी के पहल पर लेबर इंस्पेक्टर को विशेष रूप से पटना भेजा गया, ताकि दिवंगत का पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से पटना तथा वहाँ से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव बलथी स्थित आवास तक सम्मानपूर्वक पहुँच सका। विधायक श्री सिंह ने दुःख की इस घड़ी में मृतक के परिजनों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने के साथ-साथ हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक बिकास कुमार सिंह केरल के वायनाड जिले में जिस कार्यकारी एजेंसी में काम करता था, उस एजेंसी से भी बात कर हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करूंगा। इस दौरान सरडीहा पंचायत के प्रोफेसर त्रिपुरारी सिंह, शिवपूजन सिंह, भूषण सिंह, नवल सिंह, बौआ सिंह, मुकेश कुमार सिंह के अलावे दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Join us on: