रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
पुलिस ने कई संगीन मामलों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।6
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टिंकू सिंह परैया थाना क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह, निवासी ईश्वर सिंह, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फायरिंग कांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई संगीन मामलों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टिंकू सिंह परैया थाना क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह, निवासी ईश्वर सिंह, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फायरिंग कांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
गयाजी