रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
:समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ में बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है ।यहां देर रात चोरों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की बताई जा रही 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं चोरी के साथ अन्य कीमती आभूषण भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।बताते चले कि 24 जून को बिहार के बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट खोलने पहुंचे। मंदिर का ताला खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
महामंडलेश्वर के अनुसार, चोरी हुई प्रतिमाओं पर सोने का धनुष, कंगन, सीता जी का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और लक्ष्मी माता की सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण भी थे। उनका दावा है कि केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत ही करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि आभूषणों समेत कुल चोरी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की है।
बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले गए थे, लेकिन भागने के दौरान उनमें से कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए ।जिस मठ के यज्ञ में 24 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी चाकोठी मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।एक पुलिस सूत्र ने बताया की मुख्यमंत्री के जाते ही सीसीटीवी बंद कर दिया गया था, और सीसीटीवी का डीवीआर भी खोल लिया गया था, इस मामले को लेकर खानपुर पुलिस गहन जाँच कर रही है!




