पुरानी रंजिश को लेकर सोए अवस्था में शख्स के सिर में गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर सोए व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान छबिलापुर थाना क्षेत्र केशरी बिगहा गांव निवासी साजो यादव का 45 वर्षीय पुत्र छोटे यादव के तौर पर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच में जुट चुकी है. प्रथम दृष्टया घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. वहीं, इस संबंध में राजगीर अनुमंडलीय डीएसपी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई की देर रात्रि घर में सोए व्यक्ति को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर एफ़एसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन के साथ, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी एवं मानवीय आधार पर पुलिस जांच में जुट चुकी है. फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट
1 संजीत कुमार गुप्ता, dsp, राजगीर
2 परिजन

Join us on: