रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
हाजीपुर
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में रास्ते के विवाद में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अहले सुबह हुई इस डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान दिल्ली में तैनात आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और उनके पिता मुनारीक राय के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कल देर शाम विवादित जमीन से रास्ते को लेकर आरोपी जगदीश राय और आर्मी जवान जितेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
लेकिन आज सुबह आरोपी जगदीश राय ने घर आकर जितेंद्र और उनके पिता मुनारीक राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें मुनारीक राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बाइट – सुबोध कुमार, सदर एसडीपीओ



