बंदूक की नोक पर ज्वैलरी शॉप में लूट की घटना को दिया अंजाम!

SHARE:

:- विकास कुमार की रिपोर्ट

धनबाद ।

“हाई रे पुलिस” क्या क्या हो रहा तेरा थाना क्षेत्र में अब ज्वेलरी व्यवसाय भी सुरक्षित नहीं, बंदूक के नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम।

धनबाद :- इन दिनों कोयला नगरी धनबाद में पुलिस अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही है। गोविंदपुर पुलिस को अपराधियों ने एक बार फिर से लूट की घटना को अंजाम देकर चुनौती दी है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में देर शाम अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है । जिससे पूरा गोविंदपुर का आसपास का इलाका दहल उठा है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाम के लगभग 5 बजे बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. मालिक को रिवॉल्वर की बट से मारकर घायल भी कर दिया और अपने साथ ज्वेलरी लूटकर चलते बने। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस सूचना पाकर अपने दल बल के साथ घटना के मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच में जुटी गयी है। वही पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी करने की दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर घायल भुक्तभोगी का इलाज स्थानीय क्लीनिक में किया गया जिसके बाद भुक्तभोगी समेत उसके पूरे परिवार भय के माहौल में है ।

Join us on:

Leave a Comment