विधायक ने की 24 घँटे डॉक्टर मुहैया कराने की माँग!

SHARE:

विकास कुमार ।

धनबाद ।

केंदुआ करकेन्द नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने विधायक से 24 घण्टे डॉक्टर मुहैया कराने की मांग की

केंदुआ :- करकेन्द नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान एवं उपाध्यक्ष अन्नू पासवान द्वारा बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदुआडीह में 24 घण्टे डॉक्टर मुहैया कराने की मांग को लेकर झरिया विधायक माननीय पूर्णिमा सिंह से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। साथ ही माननीय विधायक से आग्रह किये की जल्द से डॉक्टर उपलब्ध कराने की कृपा करें क्योंकि आस पास के क्षेत्र से दिन हो या फिर रात हो आकस्मिक स्थिति में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुँचते है। लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नही होने के कारण लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है और निराशा निजी अस्पताल जाते हैं।

वही जहां पैसे का अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पाता है जिससे जान चली जाती है एवं निराश होकर धनबाद पीएमसीएच जाना पड़ता है इसी लिए जल्द से जल्द इस पर विचार कर जल्द डॉक्टर का मुहैया कराने का कृपा करें।

Join us on:

Leave a Comment