ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
अंचलाधिकारी ने स्थानीय थाना की मदद से ट्रैक्टरों को जब्त कर किया पुलिस के सुपुर्द
शिकारीपाड़ा(दुमका)
शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट
दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ के चाय पानी मोड़ के निकट से अंचल अधिकारी राजू कमल ने आज बगैर कागजात के बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया है। जब्त किए गए ट्रैक्टरों के चालकों को छोड़ दिया गया है| इस संबंध में अंचल अधिकारी राजू कमल ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को सूचित किया गया है| इसीलिए चालकों को छोड़ दिया गया| जिला के पदाधिकारियों द्वारा जो निर्देश प्राप्त होगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, और आवश्यकता पड़ने पर चालकों को बुलाया जाएगा| शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू एवं पत्थर का अवैध उत्खनन एवं परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है दिखावे के तौर पर प्रशासन द्वारा एक दो वाहनों को जब्त कर दायित्व का निर्वहन कर लिया जाता है| आज की कार्रवाई में शिकारीपाड़ा थाना द्वारा अंचल अधिकारी को सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया था।
बाइट – अंचलाधिकारी राजू कमल
सियाराम शरण सिंह की रिपोर्ट




