रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!
अररिया: रानीगंज थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारी और पिकअप चालक से हुई रोड डकैती मामले का अररिया पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार, हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा लूटी गई नकदी बरामद की गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हारा चौक पर अपराधियों ने पिकअप चालक और मवेशी व्यापारी को रोककर लोहे की रॉड से वाहन का शीशा तोड़ दिया और 77 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में रानीगंज थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार (बड़हारा), शशी कुमार और मदसुन कुमार (दोनों नरकी, रानीगंज) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार (BR38AJ-2747), हीरो एचएफ डिलक्स बाइक, तीन मोबाइल फोन और लूटी गई 5,900 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




