1200 रुपये वार्षिक ग्रामीण टैक्स अव्यावहारिक, सरकार तुरंत वापस ले : मनोज झा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा विद्यापती टावर परिषर मे लोगो को संबोधित करते हुए मिथिला लोकतंत्रीक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज झा ने बताया है कि बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 1200 रुपये सालाना टैक्स निर्धारण के फैसले निंदनीय है। मिथिला लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज झा ने इसे किसान-विरोधी और गरीब-विरोधी फैसला बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
मनोज झा ने कहा, “गाँव में पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट से लोग जूझ रहे हैं। ऊपर से 1200 रुपये का अतिरिक्त टैक्स थोपना ग्रामीण जनता की कमर तोड़ देगा। मिथिला सहित पूरे बिहार का किसान, मजदूर, छोटा दुकानदार इतना बोझ नहीं सह सकता।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर सबसे कमजोर तबके पर हमला कर रही है, जबकि बड़ी कंपनियों को टैक्स में छूट दी जा रही है।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो गाँव-गाँव में आंदोलन होगा। मनोज झा ने कहा, “हम पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। यह टैक्स वापस होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
मिथिला लोकतांत्रिक मोर्चा ने सभी किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों से इस जनविरोधी टैक्स के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

Join us on: