रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), गया में 11 एवं 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया
बिपार्ड परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के साथ राज्यपाल सैयद अता हसनैन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य के सभी विधायक उपस्थित रहे।
बिहार विधानसभा की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नव-निर्वाचित एवं वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, विधानसभा की नियमावली, विधायी प्रक्रियाओं तथा जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सदन के संचालन, प्रश्नकाल, विधेयक निर्माण, समिति प्रणाली तथा संसदीय परंपराओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर बिपार्ड परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन पर लगातार निगरानी बनाए रखी।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
ग़या




