रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ए समवाय, मधवापुर तथा बिहार पुलिस मधवापुर थाना की संयुक्त गश्ती टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाल निर्मित शराब, एक ऑटो रिक्शा तथा एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विश्वसनीय आसूचना के आधार पर एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम का गठन कर मधवापुर क्षेत्र के इमली गाछी के समीप विशेष निगरानी अभीयान चलाई गई। लगभग 05 :27 बजे निगरानी टीम ने महारानी स्थान की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बजाज ऑटो को देखा। जिसे रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो में रखे थैलों से नेपाल निर्मित सोफी शराब की 900 बोतलें, प्रत्येक 300 मि.ली., कुल 270 लीटर बरामद किया गया।
आँटो मे सबार तस्करो से पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि बरामद शराब नेपाल के मटिहानी स्थित शराब दुकान से खरीदकर भारत में अवैध रूप से बिक्री को लेकर लाई जा रही थी। शराब के साथ ही तस्करी मे प्रयुक्त आँटो को जब्त कर दरभंगा जिला के एवं मधुबनी (बिहार) के रहने वाले चारो भारतीय नागरिक को शराब तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद 900 बोतल, 270 लीटर नेपाल निर्मित शराब, बजाज ऑटो तथा गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मधवापुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इस बाबत कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल बिहार पुलिस एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। सीमा पर किसी भी प्रकार की तस्करी को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




