अररिया- पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब जब्त, दो तस्कर को भी दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया जिले की जोकीहाट पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने एक ट्रक से 1,911 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है।उक्त कारवाई जोकीहाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-327 पर टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान एक टाटा-812 ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया।लेकिन पुलिस को देखकर ट्रक में सवार दो लोग वाहन छोड़कर भागने लगे,जिन्हें जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। जिसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक से कुल 1,911 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही शराब से लदा टाटा-812 ट्रक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला निवासी विश्वजीत मंडल और नानटू मंडल के रूप में हुई है।गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई गई है!

Join us on: