समस्तीपुर- डीएम रोशन कुशवाहा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष / सचिव के साथ की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार

समस्तीपुर मे बैठक में राजनीतिक दलों को जिले में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों यथाः- DSE निर्वाचक सूची के सतत् अद्यतीकरण के तहत नाम जोड़ने, हटाने / विलोपन, संशोधन / स्थानांतरण एवं निर्वाचन विभाग, पटना द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटाबेस के आधार पर दोहरी प्रविष्टि / डुप्लिकेट (DSE) को चिन्हित कर नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर को बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में निर्वाचन के कुशल प्रबंधन के लिए जिले को भारत निर्वाचन आयोग एवं महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार दिये जाने के लिए जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर को पाग, चादर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि 05 दरभंगा स्नातक में बहुत सारे मतदाताओं का नाम छुटा हुआ है, जिसे जोड़ने हेतु अनुरोध किया गया है, जिसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा प्राप्त निदेश / आदेश के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में बिनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भाजपा के सुनिल कुमार मंडल, राष्ट्रीय जनता दल से सत्यविन्द पासवान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उपेन्द्र नाथ चौधरी, लोजपा (R) से अनुपम कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोजपा से विनय कुमार चौधरी, जदयू से सुबोध कुमार सिंह, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) से प्रीति कुमारी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से अनन्त कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी से विजय कुमार यादव एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on: