रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला गया शव, पिता ने दामाद और ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव..पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया..रिपोर्ट से खुलेगा राज
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गाँव मे विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला नया मोड़ ले चुका है अमेरिका के पिता ने दामाद और ससुराल पक्ष पर हत्या कप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया इसके बाद प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से सब निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतका की पहचान रिजवाना खातून, पति मो. रिजवान के रूप में हुई है। घटना को लेकर मायके पक्ष ने महिला के पति एवं उसके परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार, 2 जुलाई की रात घरेलू विवाद के दौरान रिजवाना खातून के साथ पति और परिवार के कुछ सदस्यों ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले को दबाने की नीयत से 3 जुलाई को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के महिला के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष ने कुढ़नी थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने प्रशासन से शव का पोस्टमार्टम कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई।
परिजनों के आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के रूप में कुढ़नी अंचलाधिकारी नीलम कुमारी तथा स्थानीय थाना पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान पहुंचकर विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें न्याय मिलने तक वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते रहेंगे। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली निवासी पीर मोहम्मद ने बताया कि उनकी पुत्री नजराना खातून की शादी वर्ष 2016 में रामचंद्रपुर गांव निवासी मोहम्मद रिजवान से हुई थी दंपति के तीन बच्चे हैं पीड़ित पिता का आरोप है कि उनका दामाद नशा और जुआ खेलने का आदी है जिसके कारण पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था उनका कहना है कि 2 जुलाई की रात उनकी पुत्री के गला दबाकर हत्या कर दी गई इसके बाद साक्ष्य मिटाने के नियर से सब को आनन फानन में कब्रिस्तान में दफना दिया गया आवेदन आरोप लगाया कि दफनाने के समय सामाजिक दबाव और बच्चों के भविष्य का हावड़ा देखकर उनसे समझौता के कागजात पर हस्ताक्षर कर लिए गए समझौते के तहत दोनों बेटियों के नाम से 50-50 हजार तथा बेटे के नाम ₹25000 जमा करने की बात कही गई बाद में ससुराल पक्ष कथित तौर पर समझौता की शर्तों से पीछे हट गया और बातचीत भी बंद कर दी।
इसके बाद 6 जुलाई को पिता ने कुढ़नी थाना में लिखित आवेदन देकर दामाद समेत अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र से सब निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एसडीपीओ अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में सब कब्र से निकाला गया। सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे!



