पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने रेखा गुप्ता को एक बार फिर बांकीपुर से मैदान में उतारने का ऐलान किया.

“2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था. उन्हें 43 हजार वोट मिले थे. पार्टी ने इस बार भी निर्णय लिया है कि रेखा गुप्ता को ही अपना उम्मीदवार बनाया जाए.”
उम्मीदवार घोषित होने के साथ रेखा गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस बार वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी.

“पार्टी ने मुझ पर फिर भरोसा जताया है. मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी. बांकीपुर की जनता इस बार बदलाव के मूड में है. बिहार की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है. हम 40 साल बनाम 4 साल के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरे हैं. मोदी जी अब दिल्ली चले गए हैं, उनको पटना से क्या मतलब. बांकीपुर की जनता इस बार लालू जी के विचारों पर अपना विश्वास जताएगी.”
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है.
बाइट – रेखा गुप्ता – राजद प्रत्याशी
बाइट – मंगनी लाल मंडल – आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष