रिपोर्ट – अमित कुमार!
बांकीपुर उप चुनाव से उम्मीदवार घोषित होने के बाद जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान महावीर का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव बांकीपुर के किसी एक विधायक का चुनाव नहीं है। यह सरकार बनाने और हटाने का चुनाव है। उनके अनुसार बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने और बिहार में एक नई राजनीतिक शुरुआत करने का यह चुनाव है। इसी नजरिए से यह चुनाव महत्वपूर्ण भी है और चुनौतीपूर्ण भी।
उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार के प्रबुद्ध और सबसे समृद्ध मतदाताओं का समूह सही निर्णय लेगा और ऐसा मत का प्रयोग करेगा जिससे बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था की शुरुआत होगी।




