एम्स में “स्वास्थ्य सेवाओं में संवाद” विषय पर राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

एम्स पटना में आज राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर से “स्वास्थ्य सेवाओं में संवाद” विषय पर राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

“सहानुभूति से मरीजों की सुरक्षा तक: नैदानिक अभ्यास में प्रभावी पेशेवर संवाद” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के एनबीईएमएस से मान्यता प्राप्त संस्थानों के 700 से अधिक चिकित्सा शिक्षक, विशेषज्ञ चिकित्सक, स्नातकोत्तर प्रशिक्षु और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रभावी संवाद मरीज और चिकित्सक के बीच विश्वास का सबसे मजबूत आधार है। वहीं, डॉ. अभिजात शेठ ने चिकित्सा शिक्षा में मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण और संवाद कौशल को और मजबूत बनाने पर जोर दिया

। कार्यक्रम में मरीज-केंद्रित संवाद, चिकित्सकीय व्यवहार में सहानुभूति, कठिन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा आधुनिक संवाद प्रशिक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

Join us on: