सुपौल में राजद का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, संगठन विस्तार का लिया संकल्प!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला राजद की ओर से आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार ने की, जबकि जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव भूप नारायण यादव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जूम ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया।
समारोह की शुरुआत पार्टी के संस्थापकों एवं समाजवादी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नेताओं ने राजद की 30 वर्षों की संघर्षपूर्ण यात्रा, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा गरीब, दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला प्रभारी धनिक लाल मुखिया ने कहा कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की विचारधारा और जनआंदोलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन आज तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन में एकता, अनुशासन और समर्पण बनाए रखने पर जोर दिया।
डॉ० विपिन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राजद हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
राजद नेता वैद्यनाथ मेहता ने कहा कि पार्टी दलित, शोषित, वंचित और अल्पसंख्यक समाज की आवाज बनकर लगातार उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की एक विचारधारा हैं, जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
भूप नारायण यादव ने कहा कि राजद गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज है।
समारोह में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर मो० अकील साहब, प्रो० विजय कुमार यादव, रामनाथ मंडल, कारी यादव, रामसागर पासवान, विद्याभूषण कुमार, दिनेश यादव, मो० मुस्ताक, रामचंद्र मंडल, महेंद्र साहू, विष्णुदेव महतो, शिवेंद्र कामत, विजय यादव, शमशेर आलम, सोनी कुमारी, सत्यनारायण मंडल, मदन पासवान, पप्पू चौधरी, अशोक यादव, माणिकलाल यादव, पंकज प्रियदर्शी, विनोद यादव, जयप्रकाश उर्फ मंगल यादव, सलीमा खातून, एकता यादव, चंद्रिका देवी, सुरेंद्र कुमार श्यामल, केशव कुमार, चितरंजन प्रसाद, मो० अनवर, मनोधर यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, संतोष चौधरी, सोनू चौधरी, महेश यादव, जयशंकर आजाद, जगदेव राम, इरफान, कुंभ नारायण सरदार, बिजली सिंह, राजेंद्र कामत, यशोधर यादव, सीताराम मंडल, देव नारायण मंडल, बीरेंद्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on: