गयाजी- विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष: तीन लोग गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष: तीन घायल
गया में दबंगों ने बोला हमला, पिस्टल की बट और लाठी-डंडों से फोड़ा सिर

जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर मौजे में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जमीन पर बाउंड्री और निर्माण कार्य कराने गए लोगों पर करीब 15-20 की संख्या में आए दबंगों ने लाठी-डंडे, रॉड व पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इस हमले में ममता देवी, कपिलदेव प्रसाद और उपेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां दीं, महिलाओं से बदसलूकी की और पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


पीड़िता ममता देवी कपिल प्रसाद और उपेंद्र पासवान ने बताया कि हम लोग कोर्ट व एसडीओ साहब के आदेश के बाद अपनी खरीदी हुई जमीन पर बाउंड्री और मकान बनाने गए थे। तभी गांव के रामावतार यादव, अखिलेश यादव, आशीष यादव समेत 15-20 लोग हथियार, लाठी और रॉड लेकर आ गए। उन लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब हमने विरोध किया, तो आशीष ने चाकू चला दिया जिससे मेरे हाथ में चोट आई। अखिलेश यादव ने सिर पर पिस्टल की बट से मारकर सिर फाड़ दिया। उपेंद्र पासवान को भी बुरी तरह पीटा गया और उनके पॉकेट से ₹8,000 नगद छीन लिए गए। ये लोग हमसे ₹5 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं और पहले भी हमारे साथ ऐसी मारपीट कर चुके हैं।

​पूर्व में भी हो चुकी है शिकायत

​पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने 11 जून 2026 को भी इस मामले में एससी-एसटी थाना में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने स्थानीय थाना प्रभारी पर भी लापरवाही बरतने और आरोपियों का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया है। यहीं पुलिस कर्मी द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की भी मांग की गई। रिश्वत की पूरी रकम नहीं दिए जाने की स्थिति में पुलिस कर्मियों ने मामले को पेचीदा बना दिया। फिलहाल खिजरसराय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उपेंद्र पासवान ओर कपिल प्रसाद का कहना है कि उन्होंने पूर्व में आईजी विकास वैभव से भी शिकायत की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था मामले में उचित कार्रवाई होगी। इसके लेकिन स्थानीय थाना स्तर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसकी वजह से मौके पर शनिवार को खूनी संघर्ष की घटना हुई।
इधर थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन आया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

Join us on: