भागलपुर- सड़क हादसे में बारात में जा रहे 2 युवकों की मौत, एक जख़्मी, हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई ! जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों युवक बारात में शामिल होने जा रहे थें।

घटना भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी फोरलेन के समीप की बताया जा रहा है।

तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जमालपुर बारात में शामिल होने जा रहे थें कि, इस दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई !

हादसे में सुजीत कुमार और मिथिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई !जबकि सदानंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: