बेगूसराय- चोरी की बड़ी वारदात,दो घरों से 35 लाख की चोरी, गृह स्वामिनी पर जानलेवा हमला!ल, CCTV आया सामने

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


बेगूसराय में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। फुलवरिया थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गृहस्वामी की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा कलमबाग मोहल्ले में देर रात हथियारबंद चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के लोगों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। सबसे पहले बदमाश सेना से सेवानिवृत्त चंद्र प्रकाश शाह के घर की छत पर पहुंचे और सीढ़ी के रास्ते परिसर में उतरकर घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने बगल में स्थित सेल टैक्स विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक सोहन साह के घर को निशाना बनाया।घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 1:51 बजे बदमाश पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए और पहले मुख्य ग्रिल का ताला खोलकर बाहर निकलने का रास्ता तैयार कर लिया। इसके बाद करीब सवा घंटे तक वे घर के अलग-अलग कमरों में घूमते रहे और अलमारी, अटैची तथा दीवान को खंगालते रहे।उस समय सोहन साह आगे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रेमलता देवी बरामदे में थीं। रात करीब तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर प्रेमलता देवी की नींद खुली। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दोनों बदमाश अलमारी से सामान निकाल रहे थे। महिला ने एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद सभी बदमाश नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 15 हजार रुपये नकद, लगभग 180 ग्राम सोने और 300 ग्राम से अधिक चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, झुमके, कंगन, सोने की चकती, कान की बालियां और चांदी की पायल सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष विजय साहनी और तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और तकनीकी टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।फिलहाल इस सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बाइट- प्रेमलता देवी

Join us on: