रिपोर्ट – अमित कुमार
-दानापुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार बड़ी देवी स्थान के पास बीते देर रात आग लगाने से छह दुकानें जलकर राख हो गई. आगलगी में हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गई है. आगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है . अग्निशमन ने पांच दमकल गाड़ी से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. आगलगी मामले में लालू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है बताया जाता है कि शुक्रवार को दोपहर में दुकान दिलीप और लालू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और दुकान में आग लगने की धमकी दिया था और देर रात शराब के नशे में लालू ने दुकान में आग लगा दी और आग लगाने से अगल बगल के छह दुकानें जल कर राख हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब सवा बारह बजे रात में आग दुकानों में लगी है. आगलगी में दिलीप के लहसुन दुकान, सुनील कुमार के प्याज दुकान, राजू के मिर्च व मनु के नाश्ता दुकान समेत आदि दुकानें जल गई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक दुकानों से धुआं निकलने लगे और देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई कि थोड़ी देर में आग से अगल बगल के छह दुकानें जल कर राख हो गई और आगलगी में हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गई है. सहायक अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि देर रात पांच दमकल गाड़ी से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. उन्होंने बताया कि आग लगाने के कारण पता नहीं चला पाया है और इसकी जांच पड़ताल किया जा रहा है ।




