बेगूसराय – गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ भिड़ गया कुख्यात बदमाश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए बेगूसराय पुलिस अब पूरी तरह एक्शन में है और लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है । इसी कड़ी में आज बलिया थाने की पुलिस ने बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी तथाकथित कुख्यात अपराधी सोनू मोनू नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के वक्त स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधियों के द्वारा पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की जा रही है। हालांकि अपराधी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस के द्वारा उनकी कमर में जबरन पिस्टल को घुसा दिया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। लेकिन जिस तरह से पुलिस ने दिनदहाड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है वह कहीं ना कहीं पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में किये जा रहे काम को दर्शा रहा है । फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

Join us on: