:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
-बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां एक ही निजी होटल और एक फास्ट फूड दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं आग लगने के बाद होटल में रखें गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद काफी देर तक बंदर जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया लोग जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर के पास की है। बताया जा रहा है कि पपरौर के पास एक फास्ट फूड दुकान और एक होटल में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। लोग अपने स्तर से बुझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। लोग बुझा नहीं पाया और धीरे-धीरे आग पूरी तरह से होटल को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते होटल में रखे एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर लोग जान बचाकर इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से आग का तांडव है और आग लगने के बाद किस तरह से धू धू कर होटल जल रहा है और गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद लोग कैसे जान बचाकर भाग रहे हैं। हालांकि घटक सूचना मिलते ही बरौली थाने के पुलिस और दमकल करने की टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है हालांकि बताया जा रहा है इस आग लगी कांड में एक होटल और फास्ट फूड दुकान में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है।



