सहरसा-दलाल से पैसे लेने का वीडियो वायरल, DIG ने थानाध्यक्ष समेत दस पुलिसकर्मियों को किया निलंबित।

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा- इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा से सामने आ रही है जहां कोसी रेंज के DIG डॉ0 कुमार आशीष ने थाने में दलाली और केस प्रभावित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत दस पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है।बीते दिनों सहरसा जिले के सलखुआ थाने में थानाध्यक्ष के कुर्सी पर एक अवैध व्यक्ति बैठकर थाना में आने वाले लोगों से के से सम्बंधित बात चित करते हुए कथित दलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वहीं वायरल वीडियो मामले में पूलिस निदेशक बिहार पटना (DGP) के निर्देश पर DIG डॉ0 कुमार आशीष सलखुआ थाना पहुंच कर जाँच किया जिसमें थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और वायरल दलाल सतीश कुमार इन दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने की पुष्टि हुई वहीं जांच के क्रम में गौसपुर गांव मंदिर के पास एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर देखा गया तो वो वही वायरल दलाल सतीश कुमार नामक व्यक्ति था। इसके पास से एक लैपटॉप कीपैड माउस के साथ-साथ बेग से कई ऑरिजनल अनुसन्धारको का केस फाइल बरामद किया गया है।गिरफ्तार दलाल सतीश कुमार बहुअरवा गांव का रहने वाला है जो अवैध रूप से केस अनुसंधान को प्रभावित करता रहता रहता है थाना में घूमता रहता है थाने में आने वाले फरियादी लोगों से रुपए लेने का काम करता है केस डायरी भी लिखने का काम करता था केस डायरी दुसरे लोगों को बेचने का भी काम करता था।वहीं इनके पास से बरामद लैपटॉप से कई केस फाइल बरामद किए गए हैं।इस प्रकार से पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है और भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार वायरल दलाल पर केस दर्ज कर के इसे जेल भेजा जा रहा है साथ ही इसके साठ-गाठ में काम करने वाले 10 दस ऐसे केस आईओ जिनकी फाइल मिली है उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उन्हे पुलिस केंद्र सहरसा में लाइन हाजिर किया गया है। उन सभी पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई चलेगी और उनको कठोरतम सजा दिलाने का हमलोग प्रयास करेंगे।

Join us on: