रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!
स्लगं- तेतरहाट थाना पुलिस ने टाप टेन में शामिल बालू माफिया नितेश कुमार को किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव से गिरफ्तार किया
लखीसराय।तेतरहाट थाना पुलिस ने टाप टेन में शामिल बालू माफिया नितेश कुमार को किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नितेश कुमार पर बीते 2 मार्च को अवैध बालू खनन छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला कर वाहन छुड़ाकर भागने सहित दो किऊल थाना में संगीन मामला दर्ज है। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालू माफिया और टाप टेन में शामिल नितेश कुमार लाखोचक अपने घर आया हुआ है।इसी सूचना पर तेतरहाट पुलिस के द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नीतेश पर पुलिस पर हमला कर बालू गाड़ी छुड़ाकर भागने का आरोप है।यह किऊल नदी से अवैध खनन बालू खनन का काम अपने सदस्यों के साथ मिलकर कर रहा था।




