बेगूसराय- बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दुकानदारों का आक्रोश, कहा पहले बसाओ फिर हटाओ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगर निगम क्षेत्र स्थित नगर निगम चौक पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे और फुटपाथों पर लगे कई फुटकर दुकानदारों को हटाया गया तथा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आक्रोशित दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के वर्षों से रोजगार चला रहे गरीब और फुटकर विक्रेताओं को उजाड़ रहा है।
दुकानदारों ने “पहले बसाओ फिर हटाओ” के नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहीं कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और दो-दो हजार रुपये का जबरन चालान भी काटा गया।इधर प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा।फिलहाल सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
बाइट- सीमा महिला दुकानदार
बाइट- विकास शाह दुकानदार
बाइट- रोबीन कुमार,दुकानदार

Join us on: