:- ब्यूरो रिपोर्ट!
समस्तीपुर- जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल समस्तीपुर और वैशाली जिले का सीमावर्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल अपराधियों को इलाज के लिए पुलिस टीम के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधियों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हज़पुरवा गाँव निवासी अमरनाथ सहनी के पुत्र अमन कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के झरारी गाँव निवासी जगन सहनी के पुत्र लक्ष्मी कुमार के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम के द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अमन कुमार के पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही थी। वहीं, लक्ष्मी कुमार नाम के अपराधी का पैर भागने के क्रम में टूटने की बात बताई जा रही थी। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुजफ्फरपुर समस्तीपुर जिले के पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका अमन कुमार के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना जिले के पुलिस टीम को मिली थी। सूचना उपरांत ताजपुर, बंगरा, एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम के द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अपराधी अमन कुमार के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, भागने के दौरान गिरने से दूसरा अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगने की बात बताई जा रही है।इधर दोनों अपराधियों का ईलाज पुलिस की अभिरक्षा मे सदर अस्पताल मे चल रहा है!




