रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
सुपौल :- जिले के निर्मली थाना पुलिस ने निर्मली शहर के वार्ड नंबर -12 स्थित एक लॉज में छापेमारी कर मादक पदार्थों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक नाबालिग भी शामिल है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान 13.98 ग्राम स्मैक, 200 ग्राम गांजा, 20 हजार रुपये नकद तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में कोणी गांव निवासी अभिनाश चंद्र यादव तथा महुआ गांव निवासी एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जिस लॉज में छापेमारी की गई, वह कोणी गांव निवासी शंभू प्रसाद का बताया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग से संबंधित मामले में विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।




