ईशा फाउंडेशन को श्मशान घाट देने पर क्या बोलीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह?

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार


बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयासी सिंह सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनीं।

मीडिया ने जब ईशा फाउंडेशन को श्मशान घाट दिए जाने के मुद्दे पर सवाल किया तो मंत्री ने कहा कि इससे सरकार और आम जनता दोनों को लाभ होगा। हालांकि, इस विषय से जुड़े अन्य सवालों पर वह जवाब देने से बचती नजर आईं।

सहयोग कार्यक्रम को लेकर श्रेयासी सिंह ने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और हर दिन अलग-अलग विभागों के मंत्री उनकी शिकायतें सुनकर समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि आज खेल विभाग से जुड़े कई फरियादी आए थे, जिनकी समस्याएं सुनी गईं।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। क्रिकेट, फुटबॉल समेत अन्य खेलों के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें।

ईशा फाउंडेशन को श्मशान घाट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि एक रुपये के प्रतीकात्मक शुल्क पर यह व्यवस्था की गई है और इससे जनता को बेहतर सुविधा मिलती है, तो इसका लाभ सरकार और लोगों दोनों को होगा। हालांकि, इस मामले से जुड़े अन्य सवालों पर उन्होंने कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की।

बाइट: बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयासी सिंह

Join us on:

और पढ़ें