रिपोर्ट – अंकित त्रिपाठी!
पटना – मध्य रात्रि खाने पीने के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी,मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है। फैक्ट्री मोड़ के पास ट्रेंड्स शोरूम के सामने मस्जिद के खाली प्लॉट पर घटना घटी है। मस्जिद के खाली पड़े जमीन पर नवीन नाम का लड़का किसी के साथ शराब पी रहा था। नवीन के साथ एक लड़का था या एक से अधिक लोग शराब पार्टी में शामिल थे। ये स्पष्ट नहीं हुआ है। घायल नवीन को लेकर लोग फतुहा अस्पताल पहुंचे, जहां फर्स्ट एड के बाद डॉक्टर ने फौरन उसे PMCH रेफर कर दिया। PMCH के बाद घायल नवीन को लेकर परिजन पारस हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। फतुहा पुलिस की टीम ने रात में ही घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। नवीन फतुहा के नया टोला दरियापुर का निवासी था और पिता का नाम श्रवण पासवान है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।



