मधुबनी- मोहमद्द शरफुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित मोहम्मद शरफुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को घोघरडीहा थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया है कि मृतक के दोनों दोस्त उनके बैंक खाते में जमा मोटी रकम और फोन-पे का पासवर्ड जानते थे। लालच में पर कर दोनों दोस्तों ने मोहम्मद शरफुद्दीन के साथ षडयंत्र कर 15 जून को पार्टी के बहाने अपने घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गया, जहां चाकू से गला रेतकर हत्या कर शव को गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबा दिया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, बैंक खाते से हुई नकदी निकासी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर फुलपरास थाना क्षेत्र के बलाबाखर का मोहम्मद शहादत एवं मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार करते हुए उक्त हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा मृतक के खाते से निकाले गए ₹32 हजार बरामद किए गए। डीएसपी ने बताया है कि थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की त्वरित और वैज्ञानिक जांच से इस सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा संभव हो सका। हत्या आरोपी से आवस्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए दोनो को न्यायायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Join us on: