रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
खबर बिहार के हाजीपुर से है जहां महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर कैफे में छापेमारी किया। महाराष्ट्र में 28 जून को होने वाली TET परीक्षा से 24 घण्टे पहले पेपर लीक मामले का तार वैशाली के हाजीपुर से जुड़ गया है, जिसको लेकर महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम हाजीपुर पहुंची जहां के कचहरी रोड भागवत मार्केट में क्विक इंटरप्राइजेज साइबर कैफे में घण्टो छापेमारी की। देर रात लगभग एक बजे तक चली छापेमारी के बाद कैफे संचालक सोनू कुमार सहित तीन लोगों को एसटीएफ की टीम ने हिरासत में लिया है जिनसे टीम पूछताछ कर रही है। दरअसल वैशाली जिला निवासी सोनू कुमार हाजीपुर के भागवत मार्केट में साइबर कैफे चलाता है जिसका सम्बंध पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड और समस्तीपुर के रहने वाले बिजेंद्र गुप्ता के साथ होने की बात भी सामने आई हैं। इस छापेमारी के दौरान महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम ने कई डिजिटल सबूत भी बरामद किया है जिसकी बारीकी से जांच की जाएगी।हालांकि इस बारे में महाराष्ट्र एसटीएफ टीम ने बताया कि महाराष्ट्र में TET पेपर लीक कांड के मद्देनजर छापेमारी की गई है और आगे की जांच चल रही है। बता दे कि 28 जून को आयोजित परीक्षा से 24 घण्टे पहले ही पेपर लीक हो गया जिसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने परीक्षा रद्द कर दिया और उसके बाद महाराष्ट्र के भिवंडी में छापेमारी कर बिहार,हरियाणा के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अभी भी महाराष्ट्र एसटीएफ कई राज्यो में छापेमारी कर रही है।
बाइट : जितेंद्र कुमार,गिरफ्तार सोनू का भाई।
बाइट : अधिकारी महाराष्ट्र एसटीएफ



