:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
बिहारशरीफ और हिलसा अनुमंडल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। इसी बीच रहुई प्रखंड में कुछ अलग ही दृश्य सोमवार को देखने को मिला। यहां प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनता को चाय पिलाने वाले बाबूलाल राम प्रखंड प्रमुख चुने गए। बाबूलाल राम उत्तरनामा पंचायत से पंचायत समिति पद पर चुनाव लड़कर प्रमुख की कुर्सी तक पहुँचे। सीएम नीतीश कुमार को भी विधायक बनने व उसके पूर्व में बाबूलाल चाय पीला चुके हैं। नन मैट्रिक बाबूलाल की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर ही हुई है। इनके चार पुत्र हैं। इनके साथ एक चाय दुकान में मदद करता है। दूसरा ड्राइवर है। तीसरा श्रमिक व चौथा पढ़ाई करता है। प्रमुख निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में बाबूलाल के विषय में चर्चा है। आरक्षित सीट होने के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। गरीबी के बीच जी रहे बाबूराम ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रमुख की कुर्सी मिल जाएगी। जीत के बाद बेहद उत्साहित है। प्रखंड प्रमुख बनने के बाद बाबूलाल बाबुओं के साथ कुर्सी पर बैठ सकेंगे। बाबूलाल को मिली इस उपलब्धि के बाद स्वजन व उनके समर्थकों में खुशी है।
बाइट।बाबूलाल राम नव निर्वाचित प्रमुख
बाइट।राकेश मुखिया स्थानीय
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




