भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी वीरपुर द्वारा 193 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

सुपौल :- भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित 45वीं वाहिनी एस एस बी, वीरपुर की सीमा चौकी सतना के विशेष गश्ती दल द्वारा भारत-नेपाल सीमा के सीमा स्तंभ संख्या-202 के समीप नेपाल से भारत की ओर प्रवेश कर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर एस एस बी के द्वारा पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान जितेन्द्र शर्मा, अर्जुन कुमार मुखिया तथा कोमल कुमार शर्मा, निवासी ग्राम फतेहपुर, जिला सुपौल (बिहार) के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से उमंगा ब्रांड की 145 बोतल एवं ब्रिक्स ब्रांड की 48 बोतल, कुल 193 बोतल नेपाली शराब (प्रत्येक 300 मिलीलीटर), अर्थात कुल 57.9 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
बरामद नेपाली शराब एवं गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना वीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी एस एस बी, वीरपुर ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा पर प्रभावी निगरानी एवं नियमित गश्त के माध्यम से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) शिव प्रसाद साकिया व अन्य कार्मिक भी सम्मिलित थे।

Join us on: