मधुबनी- ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिंहपट्टी से इजोत जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक परसा नहर पुल के पास लकड़ी उतारकर मानसिंहपट्टी होते हुए इजोत के रास्ते अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान इजोत की ओर से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने के क्रम में पुल के समीप उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही चालक सीट के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के नगवास गांव का स्वर्गीय शिवनाथ ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने बासोपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना के एसआई राजेश कुमार, विजय कुमार सिंह, विद्या भूषण चौबे एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से चालक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेजने दिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले जाया गया। वही मामले को लेकर जांच परताला किया जा रहा है।

Join us on:

और पढ़ें