रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। पोलियों मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से 2 जूलाई तक जिलेभर में सघन पल्स पोलियों उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेन्द्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियों से बचाव को लेकर ड्राप पिलाया।इस मौके पर मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत एक लाख छियासी हजार सर्वेक्षित बच्चे हैं, जिन्हें इस अभियान के तहत सेवाएं दी जा रही है।यह अभियान दो जूलाई तक चलेगा ताकि आगे का जीवन उनका स्वस्थ रहें,किसी तरह की बीमारी बच्चों में उत्पन्न ना हो सके।इसको लेकर सरकार और जिला प्रशासन जागरूक हैं।और पूरे भर में पल्स पोलियों का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मंत्री ने बताया कि विपक्ष द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है,विपक्ष सरकार पर बेबूनियाद आरोप लगा रहे हैं। बताते चलें कि प्रभारी मंत्री सुनील कुमार के सदर अस्पताल पहुंचते ही डीएम, एसपी ने बुके देकर स्वागत किया।इस मौके पर मंत्री ने सदर अस्पताल स्थित जीविका की रसोई का भी निरीक्षण किया और जानकारी ली।
बाइट – सुनील कुमार, प्रभारी मंत्री।



