आरा/आशुतोष पांडेय
इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में थोड़ा दम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिकरिया मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के समीप बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से सारण (छपरा) निवासी चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सारण (छपरा) जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव निवासी मोहन राय का 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह बुधवार को ट्रक पर सीमेंट लोड कर रघुनाथपुर-सिकरिया मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अनलोड करने गया था। जब वह ट्रक के पीछे खड़ा होकर उसे बैक करवा रहा था। उसी दौरान ट्रक बैक होने के क्रम में उसे पर चढ़ गई। जिससे उसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब वहां मौजूद अन्य लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सुकिया देवी, पत्नी संजू देवी एवं एक पुत्री साक्षी है। घटना के बाद में मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां सुकिया देवी, पत्नी संजू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।




